BJP की प्रचंड जीत के 2 दिन बाद हिंसक वारदात, PS के भी घायल होने की खबर, सिर में तीन गोलियां मारी - khabarupdateindia

खबरे

BJP की प्रचंड जीत के 2 दिन बाद हिंसक वारदात, PS के भी घायल होने की खबर, सिर में तीन गोलियां मारी


रफीक खान
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार और ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव हराने वाले सुबेंदु अधिकारी के निज सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार तथा गुरुवार की दरमियानी रात हुई हिंसक वारदात के बाद प्रदेश की फिजा में एक बदलाव सा आ गया है। निज सहायक के सिर में तीन गोलियां लगी हैं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में कार ड्राइवर और एक पीएस भी घायल होने की खबर है। वारदात को निज सहायक की कार का पीछा करते हुए अंजाम देने की बात सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है, वहीं तृणमूल कांग्रेस ने आरोप खारिज करते हुए घटना की निंदा की है। Two days after the BJP's landslide victory, a violent incident occurred, with a PS also injured and shot three times in the head.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि भाजपा नेता के पीए, जिनकी पहचान चंद्रनाथ रथ के रूप में हुई है। कार की बाईं ओर की सामने वाली खिड़की में गोलियों के निशान दिखाई दे रहे है। चंद्रनाथ रथ कई वर्षों से सुवेंदु अधिकारी के लिए काम कर रहे थे और भाजपा नेता के राजनीतिक समन्वय और अन्य कार्यों को संभालते थे। पीए को सुवेंदु अधिकारी के करीबी लोगों में गिना जाता था। सुवेंदु अधिकारी तुरंत मध्यग्राम के अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस ने उनके सहायक के शव को रखा हुआ था। कोलकाता के पास उत्तर 24 परगना जिले के विधानसभा क्षेत्र में हुए हमले में रथ के ड्राइवर बुद्धदेव घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।