रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद का बियर पीते वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर पार्षद को ट्रोल भी किया जा रहा है। पहले कांग्रेस में रहे इस नेता के पुराने साथी ही जमकर निशाना साध रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा पार्षद इस वीडियो की ओरिजिनलिटी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह वीडियो उनका नहीं है बल्कि एआई से बनाया गया है। हालांकि जांच से सब कुछ साफ हो सकता है। वीडियो आने के बाद नगर निगम की राजनीति में खलबली मची हुई है। भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार भी खामोशी अख्तियार किए हुए हैं। Formerly in the Congress and now in the BJP, the video is not clear from where it is, but it has created a stir in municipal politics.
राजनीति के गिरते स्तर और डर्टी ट्रैक की कोई लिमिटेशन नहीं है। राजनेता वास्तविक रूप से हर तरह के काम कर रहे हैं। जो नहीं कर रहे हैं, उन्हें उनके प्रतिद्वन्दी फसाने का भी काम करते रहते हैं। इस सब परिदृश्य के बीच जबलपुर अधारताल क्षेत्र के इस पार्षद के वीडियो ने नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल ये वीडियाे पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुभाषचंद्र बोस वार्ड से भाजपा पार्षद महेश राजपूत का है। जो एक मकान में अपने साथियों के साथ बीयर की बाटल से बीयर पीते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वे सरकारी परिसर में बीयर पी रहे या निजी परिसर में। भाजपा पार्षद बीयर पीते हुए अपने साथियों से चर्चा करते दिख रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर वाकई में यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया है तो निश्चित तौर पर महेश राजपूत पुलिस में शिकायत करेंगे।
