परिवार सहित पत्नी ने धावा बोला, रंगे हाथों पकड़े गए, आधी रात को होटल में जमकर हंगामा, पटक-पटक कर पीटा - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 8 May 2026

परिवार सहित पत्नी ने धावा बोला, रंगे हाथों पकड़े गए, आधी रात को होटल में जमकर हंगामा, पटक-पटक कर पीटा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के मंदसौर में आधी रात को एक होटल में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर होटल पहुंची पत्नी ने पाया कि उसका डॉक्टर पति एक अन्य महिला के साथ अय्याशी कर रहा है। परिवार को लेकर आई पत्नी ने डॉ पति और महिला की जमकर पिटाई कर डाली। हंगामा रोकने के लिए होटल प्रबंधन ने अपने स्तर पर प्रयास किए और फिर पुलिस को सूचना दे दी। The wife and family raided the hotel, caught red-handed, and created a ruckus at midnight. They were beaten and thrashed.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि शहर के प्रैक्टिसिंग डॉक्टर जुल्फीकार शामगढ़ से मंदसौर नाहटा चौराहा स्थित समता होटल के एक कमरे पर में प्रेमिका के साथ रुका हुआ था। आधी रात को कमरे के दरवाजे पर दस्तक हुई। डॉक्टर पति ने जैसे ही दरवाजा खोला उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टर के सामने उसकी पत्नी खड़ी हुई थी। यही नहीं, पत्नी अपने साथ परिजनों को भी लाई थी। पत्नी पति को धक्का देकर कमरे में पहुंची तो बिस्तर पर एक अन्य महिला बैठी हुई थी। यह देख पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने सीधा पति की पिटाई करना शुरू कर दी। परिजनों में शामिल अन्य महिलाएं भी प्रेमिका के बाल पकड़कर उसे बेरहमी से पीटने लगे। पत्नी ने आरोप लगाया कि डॉक्टर उसे धोखे में रखकर लंबे समय से इस महिला से मिल रहा है। हालांकि, इस हंगामे के बाद डॉक्टर और उसकी पत्नी वहां से चले गए लेकिन इस पूरे बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।