रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंडला की ओर से आ रही स्कॉर्पियो शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे एक ट्रक से टकराई और आग का गोला बन गई। स्कॉर्पियो में सवार जिंदा जल गए। मरने वालों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है, दो कंकालों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। मृतकों की शिनाख्त हरियाणा निवासी के रूप में की गई है। स्कॉर्पियो सामने से जा रहे एक 407 वाहन को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ी लेकिन ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे रेत से लदे डंपर से टकरा गया। स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। आग का गोला बनी स्कॉर्पियो में सवार जिंदा जलते रहे लेकिन प्रत्यक्षदर्शी भी कुछ नहीं कर पाए। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। A Scorpio was traveling from Mandla to Jabalpur; the driver lost control while overtaking a '407' vehicle. The deceased was a resident of Haryana.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि स्कॉर्पियो वाहन हरियाणा पासिंग है। प्राथमिक जांच में नंबर प्लेट से यह पहचान हो सकी। ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा निवासी कई किसान मंडला और डिंडोरी जिले में बड़ी खेती का कार्य कर रहे हैं। संभवत: स्कार्पियो सवार इन्हीं में से थे। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर संबंधितों को सूचित किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा ने स्कार्पियो को 500 मीटर तक घसीटा था। दोनों मृतक हरियाणा के भिवानी जिले के निवासी थे। देर रात मृतकों की पहचान प्रवीण शर्मा गांव बौंद कलां और मोनू शर्मा गांव खेड़ी बूरा के नाम से हुई है। टकराने के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि गाड़ी में मौजूद दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले फायर ब्रिगेड को कॉल किया फिर खुद आग को बुझाने की कोशिश की। हालांकि, आग इतनी भीषण थी की वह उन्हें बचा न सके।
Tags
Jabalpur
