रफीक खान
मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन के समीप रीवा-भोपाल ट्रेन में झपट्टा मारकर 10 लख रुपए की लूट कर ली गई। चलती ट्रेन में नकाबपोश बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। महिला के सिरहाने रखे पर्स को लेकर भाग खड़ा हुआ। पर्स में सोने, चांदी के जेवरात मोबाइल तथा जरूरी कागजात रखे होना बताए गए हैं। ट्रेन में हुई इस वारदात ने एक बार फिर रेल यात्रियों की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। A masked criminal committed a crime on a moving train near Katni station, making off with gold and silver jewelry, a mobile phone, and documents.
घटना के सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि रीवा निवासी रामदत्त पाठक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गाड़ी संख्या 22146 रीवा-भोपाल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। रात में ट्रेन कटनी स्टेशन से रवाना होकर आउटर क्षेत्र में पहुंची ही थी कि एक नकाबपोश युवक कोच नंबर-5 में घुस आया। उस समय महिला यात्री बर्थ पर सिर के नीचे पर्स रखकर सो रही थी। आरोपी ने मौका पाकर पर्स झपटा और भाग निकला। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। शोर मचाने के बावजूद आरोपी चलती ट्रेन से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पर्स में तीन तोला सोने का हार, एक तोला का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, कान की बालियां, कीमती मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद रखे थे। वारदात के बाद कोच में मौजूद यात्रियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए चेन पुलिंग की, लेकिन तब तक बदमाश ट्रेन से उतर चुका था। घटना की सूचना तत्काल जीआरपी और रेलवे अधिकारियों को दी गई। ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर जीआरपी ने पीड़ित की शिकायत दर्ज की। मामला कटनी जीआरपी को स्थानांतरित किया गया है। पुलिस ट्रेन और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
Tags
Jabalpur
