रफीक खान
मध्य प्रदेश के झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2023 में बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ने वाले तथा विधानसभा चुनाव के प्रभारी रहे बालू नूर जी निनामा पर भैंस चोरी का आरोप लगा है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने भैंस चोरी करना स्वीकार लिया है और बेचने से मिली रकम ₹25000 बरामद भी की गई है। राजनीति में सक्रिय रहने वाले बालू के घर पड़ा भी बंधे मिले हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।The leader in charge of the assembly constituency admitted to the police that he had sold a stolen buffalo; male buffalo calves were subsequently found at his home.
जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि फरियादी मैथू डामोर द्वारा पुलिस थाने में की गई शिकायत के अनुसार 9 जून 2026 को उन्होंने अपनी भैंस और पाड़ा चरने के लिए छोड़े थे। वापस नहीं लौटने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की। 10 जून को टिकड़ी मोती पहुंचने पर देखा कि आरोपित बालू के घर के बाहर पाड़ा बंधे हुए है। पूछताछ में आरोपित ने 25 हजार रुपये में भैंस बेचने की बात स्वीकार की है। थाना प्रभारी आर.सी. भास्करे ने बताया कि आरोपित से 25 हजार रुपये जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपी नेताजी से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने भैंस किसको बेची?
Tags
Madhya Pradesh
