रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जबलपुर-मंडला-रायपुर मार्ग पर बरेला थाना अंतर्गत स्थित नागाघाटी में सोमवार की रात एक ट्राला ने अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। एक सवार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक सवार सकुशल बाहर निकल आया। कार बुरी तरह चिपट गई थी और लोग उसमें फंस गए थे। कार सवार सभी लोग उमरिया जिले के चंदिया निवासी हैं तथा रायपुर में आयोजित एक सगाई समारोह से वापस लौट रहे थे। A family from Chandia, Umaria, was returning from Raipur when the accident occurred at Nagaghati in Barela; one car occupant escaped unharmed.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यह सड़क हादसा सोमवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच हुआ। हादसा जबलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शारदा मंदिर नागा घाटी में मंगलायतन कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग पर हुआ। मंडला की तरफ से आ रही एक अर्टिगा कार (जिसमें कुल 7 लोग सवार थे) नागा घाटी से गुजर रही थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कार को जोरदार टक्कर मार दी। पीछे से हुई यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार का दरवाजा तोड़कर घायल और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। दर्दनाक सड़क हादसे में मृतक का नाम पप्पू उर्फ राजेश शर्मा है। कार सवार कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें अनिल शर्मा, पंकज शर्मा, अनिल द्विवेदी आदि हैं।कार में पीछे बैठा एक अन्य व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित बच गया है। यह सभी लोग रायपुर से एक सगाई समारोह में शामिल होकर उमरिया जिले के चंदिया वापस लौट रहे थे।
