रफीक खान
खूंखार हो चुके आवारा कुत्तों को मौत की नींद का इंजेक्शन देने जैसे सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद मध्य प्रदेश के जबलपुर में हालात एक तरह से बेकाबू है। वजह यह है कि आदेश भले ही सुप्रीम हो लेकिन यहां जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। जनता और सरकार के द्वारा चुने गए जिम्मेदार पूरी तरह से बेखबर है। हो सकता है कि इस बात को जिम्मेदार सिरे से खारिज कर दें लेकिन क्या कुत्ते के काटने से युवक की मौत को भी खारिज किया जा सकता है? गोहलपुर इलाके में कुत्ते ने 33 साल के युवक को इस तरह से काटा कि वह अस्पताल पहुंचकर भी बच नहीं सका। सिस्टम पर सवाल अनगिनत है लेकिन जवाब में सिर्फ खामोशी का सन्नाटा। The body was mauled viciously, leaving deep wounds in several places; while the system faces countless questions, those responsible remain oblivious.
घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि रविवार रात एक युवक गोहलपुर क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान एक हिंसक आवारा कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक को जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोच डाला। कुत्ते के हमले में युवक लहुलूहान हो गया। चीख-पुखार सुनकर इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और तुरंत विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत आपातकालीन उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन घाव बहुत गहरे होने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई. आखिरकार, सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे उसने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान 33 वर्षीय चंदन कोल के रूप में हुई है, जो माढ़ोताल की कोल बस्ती का रहने वाला था। वह लोहा बांधने का काम करता था।
