आग, धुआं और चीखें: तीन मंजिला इमारत में दोपहर को हुआ हादसा, 8-10 घायल अस्पताल में भर्ती - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 22 June 2026

आग, धुआं और चीखें: तीन मंजिला इमारत में दोपहर को हुआ हादसा, 8-10 घायल अस्पताल में भर्ती


रफीक खान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर 2 बजे के लगभग तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत में पेट शॉप, एनीमेशन/ट्रेनिंग सेंटर, कोचिंग गतिविधियां तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे थे। आग तेजी से फैलने के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई और अंदर मौजूद लोग फंस गए। घटना में 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 से 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मरने वालों की उम्र 14 से 25 वर्ष तक बताई जा रही है। Fire, smoke, and screams: Incident occurs at a three-story building in the afternoon; 8–10 injured people hospitalized.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जब धुआं तेजी से फैलने लगा तो कई छात्र-छात्राएं और अन्य लोग जान बचाने के लिए पहली मंजिल और खिड़कियों से नीचे कूद गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों को घने धुएं के कारण अंदर प्रवेश करने में कठिनाई हुई। बचाव दल को इमारत के पीछे से रास्ता बनाकर लोगों तक पहुंचना पड़ा। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। साथ ही जांच के लिए SIT भी गठित कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया और हादसे की जांच की बात कही है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह सारे बच्चे कोचिंग सेंटर के हैं और यहां एनीमेशन तथा अन्य विधाओं की कोचिंग दी जाती थी। जान बचाने के लिए बच्चों ने छलांग तक लगाई। मंजर बहुत ही डरावना था और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब शव निकाले गए तो मौके पर मौजूद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक फूट-फूट कर रो पड़े।