रफीक खान
असम के जोरहाट एयरवेज पर भारतीय वायुसेना का एक विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। एएन-32 विमान हादसे में कैप्टन सहित पांच वायु सैनिक शहीद हो गए। विमान दो टुकड़ों में बट गया और अचानक आग लग गई। घटना के बाद फौरन रेसक्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे की जांच के निर्देश भी दे दिए गए हैं। AN-32 aircraft crashes during landing at Jorhat airbase in Assam, catches fire and splits into two parts.
मीडिया रिपोर्ट्स का बता दे कहां जाता है कि जोरहाट एयरबेस रोरियाह क्षेत्र में शनिवार को दिन में लगभग 10:00 बजे दुर्घटना हुई। एंटोनोव An-32 में ट्विन-इंजन टर्बोप्रोप सैन्य परिवहन विमान है। यह मुख्य रूप से भारतीय वायु सेना के बेड़े का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उपयोग सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने, राहत सामग्री पहुंचाने और पैराट्रूपर्स को आसमान से उतारने के लिए किया जाता है। एयरफोर्स के अनुसार, लैंडिंग के समय विमान में तकनीकी खराबी या हार्ड लैंडिंग के चलते अचानक आग लग गई और विमान दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा,अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत, दानिश आलम शहीद हो गए। भारतीय वायुसेना ने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है।
Tags
National
