रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित एक सरकारी कॉलेज के प्राचार्य ने वहां एमएड कर रही शिक्षका को बेरहमी के साथ पीठ डाला। महिला शिक्षक चिल्लाती रही और प्राचार्य उसके प्राइवेट पार्ट सहित शिक्षिका के पूरे शरीर पर मुक्के बरसाता रहा। महिला को पटका, बाल पकड़कर घसीटा और उसके कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की। घटना के बाद महिला शिक्षक अपने पति के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और वहां उसने शिकायत की।Dispute over online and offline attendance; victim manhandled, dragged by the hair, and subjected to an attempt to tear off clothes; complaint lodged with the SP.
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि शिक्षिका को मुंह, सीने और प्राइवेट पार्ट्स पर मुक्के मारे गए। बाल खींचे गए और कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। दर्द से तड़पती शिक्षिका लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। जारी वीडियो में शिक्षिका रोती हुई नजर आ रही हैं। उनके मुंह से खून बह रहा है और वह घायल अवस्था में जमीन पर बैठी हुई दिख रही हैं। शिक्षिका ने बताया कि उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले गई। शिक्षिका ने SP कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार, पूरा विवाद ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने को लेकर शुरू हुआ। शासन के निर्देश के मुताबिक वे ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रही थीं, लेकिन प्रभारी प्राचार्य रजिस्टर में अटेंडेंस लिखवाने का दबाव बना रहे थे। शिक्षिका मुरैना जिले की माध्यमिक शिक्षिका हैं। एमएड प्रशिक्षण के लिए उन्होंने कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें कॉलेज में प्रशिक्षण की अनुमति मिली, जिससे प्राचार्य नाराज थे। शिक्षिका का आरोप है कि कोर्ट आदेश के बाद भी उनके साथ भेदभाव किया गया और दबाव बनाया गया। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि प्रभारी प्राचार्य आदर्श पंडित ने अपशब्द कहे, धमकाया और फिर लातों-मुक्कों से हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि प्राचार्य पर महिला उत्पीड़न के अन्य मामले पहले से लंबित हैं।
