रफीक खान
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के महाकोशल प्रांत एवं जबलपुर जिला इकाई की संयुक्त बैठक शहीद स्मारक सभागार, गोल बाजार में आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के वर्षभर के सेवा कार्यों, आगामी योजनाओं और दिव्यांगजन कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विगत वर्ष किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई।
Efforts are underway across the country to bring new research, technologies, and advanced medical services in the field of disability to the last person in society: Dr. Sthapak.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शरदचंद्र पालन रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. पवन स्थापक ने की। मंच पर महाकोशल प्रांत अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता, प्रांत सचिव श्री पीयूष जैन, समाजसेवी एवं व्यवसायी श्री नवनीत माहेश्वरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
स्थापना दिवस समारोह के दौरान सक्षम जबलपुर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष के रूप में श्री सुनील फाटक, जिला सचिव के रूप में प्रभव माहेश्वरी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में सीए रोहित राठी ने पदभार ग्रहण किया। इसके अलावा संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों और आयामों में प्रमुख एवं सह-प्रमुख के रूप में कुल 70 पदाधिकारियों ने अपने दायित्व स्वीकार किए। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने दिव्यांगजन हित में सेवा, जागरूकता और अनुसंधान आधारित गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प लिया।
दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का महत्वपूर्ण हिस्सा
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. पवन स्थापक ने कहा कि वर्तमान समय में दिव्यांगता के क्षेत्र में अनेक नए अनुसंधान, आधुनिक तकनीकें और उन्नत चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। इन सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्षम देशभर में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में मान्यता प्राप्त 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के निराकरण, उपचार, पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ सक्षम के माध्यम से निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। दिव्यांगजन आज राष्ट्र निर्माण और समाज विकास में समान भागीदारी निभा रहे हैं तथा उनकी क्षमताओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
सेवा और संवेदनशीलता का संदेश
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि सक्षम केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि दिव्यांगजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला एक सशक्त मंच है। संगठन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पुनर्वास और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम का समापन संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा दिव्यांगजन कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।