दो सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत, गंभीर रूप से घायल संजय गांधी अस्पताल में करवा रहे हैं इलाज - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 29 June 2026

दो सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत, गंभीर रूप से घायल संजय गांधी अस्पताल में करवा रहे हैं इलाज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रीवा में सोमवार को नगर निगम के कचरा ढोने वाले ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। रीवा- मंनगवा मार्ग पर स्थित रायपुर कर्चुलियान बाईपास पर हुई यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक सवार बाइक सहित उचट कर दूर जा गिरा तो दो लोग बाइक के पिछले पहियों के बीच फंसकर घिसट गए। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह रीवा में चोरहाटा थानाअंतर्गत क्षेत्र में भी एक तेज रफ्तार ट्रक में कई वाहनों में टक्कर मार दी। इस घटना में भी दो लोगों की मौत हो गई है। यहां से भी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। Four people died in two road accidents; the seriously injured are undergoing treatment at Sanjay Gandhi Hospital.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस को बताया बाइक सवार तीनों युवक सड़क पार कर रहे थे, तभी लापरवाही से आ रहे कचरा वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक दूर जा गिरा, वहीं दो अन्य युवक ट्रक के पिछले पहियों के बीच फंस गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, अभी तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले कचरा वाहन को जब्त कर लिया है।