रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के दीक्षितपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक जैन दंपत्ति दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत क्षेत्र में अचानक हादसे का शिकार हो गई। सोमवार की शाम एक सूखे पेड़ की भारी भरकम डगाल गिरने से पति-पत्नी दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। झाड़ की डगाल गिरने के पीछे सूखे पेड़ में लगाई गई आग प्रारंभिक जांच में कारण के रूप में सामने आया है। पुलिस झाड़ में आग लगने वाले की तलाश कर रही है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए दमोह जिला अस्पताल में रखवा दिए गए है। सूचना पाकर बड़ी संख्या में रिश्तेदार व शुभचिंतक घटनास्थल और दमोह जिला अस्पताल पहुंच गए थे। Someone set fire to a dry tree, causing a massive branch to fall; the deceased couple were residents of Dixitpura.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतकों की पहचान जबलपुर के दीक्षितपुरा निवासी आशीष जैन (50) और उनकी पत्नी शोभा जैन (45) के रूप में हुई है। दोनों के शवों को दमोह जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।आशीष जबलपुर के दीक्षितपुरा में मेडिकल स्टोर चलाते थे। दंपत्ति का एक बेटा और बेटी है, दोनों की शादी हो चुकी है। मृतक आशीष जैन के भतीजे शुभम जैन ने पुलिस को बताया कि उनके बुआ और फूफा सोमवार को प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में बड़े बाबा के दर्शन करने गए थे। वहां से दर्शन लाभ लेकर दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे और सोमवार शाम को उन्हें तेजगढ़ स्थित अपने रिश्तेदार के घर आना था। इसी दौरान रास्ते में परासई गांव के पास वे इस हादसे का शिकार हो गए। परासई में एक पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक सूखे पेड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी थी। आग की वजह से पेड़ अंदर ही अंदर जलकर खोखला हो चुका था। जैसे ही आशीष जैन अपनी पत्नी के साथ वहां से गुजरे, पेड़ की एक जलती हुई बड़ी डाल अचानक टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरी। डाल सीधे सिर और शरीर पर गिरने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
