- khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 30 June 2026


रफीक खान 

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक्सीलेंस स्कूल में 12वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र की चाकू से हत्या कर दी गई। वह दोस्त बलराम और शिवजीत के साथ बाइक से घूमने निकला था। रास्ते में पड़ोसी से उसका विवाद हुआ और आरोपी ने मौत के घाट उतार दिया। सीने, पेट और गर्दन पर चाकू के गहरे घाव के कारण अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। He had gone out with friends when an altercation with a neighbor broke out on the way; he lost consciousness after sustaining deep wounds to his chest and abdomen.

 घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मृतक की पहचान मोहित रजक के रूप में की गई। वह 16 साल का था और एक्सीलेंस स्कूल के कक्षा 12वीं का छात्र था। मोहित होनहार छात्र था और पुलिस अधिकारी बनना चाहता था। मृतक के बड़े भाई मालपुर रोड निवासी विकास रजक ने पुलिस को बताया कि कल ही वे उसे किताबें दिलाकर लाए थे। अस्पताल में छोटे भाई की लाश देखकर वह बिलख उठे। मोहित साईंसिटी कॉलोनी स्थित घर से कुछ दूर मालपुर रोड पर खून से लथपथ मिला। आरोप है कि रामजीलाल ने धारदार चाकू से उसके सीने व पेट पर वार किए। दोस्तों ने मोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया और घरवालों को सूचना दी। डॉक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।