मंदिर के भीतर बनाया हवस का शिकार, लाश ठिकाने लगाने के लिए भाई और चाचा ने की मदद, तीनों पर मामला दर्ज - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 30 June 2026

मंदिर के भीतर बनाया हवस का शिकार, लाश ठिकाने लगाने के लिए भाई और चाचा ने की मदद, तीनों पर मामला दर्ज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दमुआ इलाके के एक कथावाचक पर 18 वर्षीय युवक के साथ मंदिर में ले जाकर दुष्कर्म करने और उसके बाद हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में कथावाचक शर्मा महाराज उसके भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। भाई और चाचा पर मृतक युवक की लाश ठिकाने लगाने का आरोप है। Victim of sexual assault inside the temple; brother and uncle helped dispose of the body; case registered against all three.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि आरोपी कथावाचक 'शर्मा महाराज' उर्फ सागर साहू दमुआ के हनुमानगढ़ स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर का प्रमुख है। आरोप है कि 10 जून 2026 की रात कथावाचक सागर साहू उर्फ शर्मा महाराज द्वारा 18 वर्षीय युवक अथर्व उर्फ चीकू सोलंकी को ले गया था। जब युवक ने कुकृत्य का विरोध किया और घटना को उजागर करने की बात कही, तो उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को मंदिर के पीछे लकड़ी के ढेर के पास छिपा दिया गया था। दमुआ पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।