आधी रात के बाद वारदात, सीसी कैमरों में रात 3 बजे कैद हुए बदमाश, पुलिस जांच और तलाश में जुटी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 21 June 2026

आधी रात के बाद वारदात, सीसी कैमरों में रात 3 बजे कैद हुए बदमाश, पुलिस जांच और तलाश में जुटी


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के घर आधी रात के बाद बदमाश घुस आए। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि रात 3 बजे के करीब संदिग्ध घूमते नजर आ रहे हैं। घर को तहस-नहस कर 25 लाख रुपए से ज्यादा के आभूषण तथा नगद रुपए आदि लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस सीसी कैमरों में मिले फुटेज और अन्य इनपुट्स के आधार पर जांच तथा बदमाशों की पतासाजी कर रही है। Incident occurs after midnight; miscreants caught on CCTV at 3 AM; police engaged in investigation and search.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि दानिशकुंज निवासी अरुण कुमार राय केंद्रीय गृह मंत्रालय में अधिकारी हैं, जबकि पत्नी ममता राय भाजपा नेता हैं। वह परिवार के साथ उज्जैन गए थे। रात करीब 3:00 बजे बदमाश सेंट्रल लॉकिंग तोड़कर घर में घुसे। 5 अलमारियों के ताले तोड़कर 25 लाख रुपए के सोने- चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। आभूषण के अलावा नगद रुपए व अन्य कौन सा सामान ले गए हैं? इसका खुलासा होना बाकी है। सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध कैद हुए हैं। वह घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध बाइक सवार रात 3 बजे से लेकर 5 बजे तक घर के आसपास घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। अंधेरा होने की वजह से उनके चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं।