रफीक खान
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र सिद्धार्थ कॉलोनी में बीती रात कर सवार युवकों पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। राइफल तथा पिस्टल से किए गए हमले में तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है। आरोपियों और प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की तलाश भी हो रही है। मृतक और उसके साथी एक सगाई समारोह अटेंड कर वापस लौट रहे थे। Miscreants in a Scorpio attacked youths in a car using rifles and pistols; an FIR naming six accused has been registered.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक विशाल कुशवाहा की गोली लगने से मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में अन्य घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक तौर पर फायरिंग के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस रंजिश सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घायल युवक रोहित ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि घटना के वक्त एक काली स्कॉर्पियो उनकी कार के सामने आकर रुकी। उसमें से अमित तिवारी, बंटी तिवारी, गोलू तिवारी, दिव्यांक पाठक, राहुल बुंदेला और विकास शर्मा उतरे। आरोपियों के पास रायफल और पिस्टल थीं। उन्होंने कार को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलते ही रोहित नीचे झुक गया, लेकिन विशाल सीधे निशाने पर आ गया। हमले में उसके सिर और सीने में गोली लगी। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से मामला पूरी तरह खुल जाएगा।
