अब सोनम रघुवंशी की जगह सिया गोयल का कारनामा, 1 साल से बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप का चक्कर - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 24 June 2026

अब सोनम रघुवंशी की जगह सिया गोयल का कारनामा, 1 साल से बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप का चक्कर


रफीक खान
मध्य प्रदेश की इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी द्वारा अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने के बाद अब नया मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है। पुणे के अरबपति रियल एस्टेट कारोबारी के बेटे और खुद कारोबार में डायरेक्टर के तौर पर काम करने वाले केतन विशाल अग्रवाल को उनकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर नवंबर 2026 में होने वाली शादी के पहले लोहागढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया। केतन की दर्दनाक मौत हो गई। केतन एक बेस्ट ट्रैकर था और इसकी सामान्य परिस्थितियों में गिरने की कोई उम्मीद नहीं थी। एक साल से रिलेशनशिप में रह रही मंगेतर सिया गोयल ने इसे महज एक दुर्घटना बता कर ढोंग किया लेकिन केतन के पिता की शंका के बाद पुलिस की जांच पड़ताल में सब कुछ उजागर हो गया। 2004 कॉल और 238 घंटे बातचीत के अलावा लंबी चैटिंग की डिटेल्स रिपोर्ट ने दोनों आरोपियों को अपना जुर्म कबूल करने के लिए मजबूर कर दिया। Now, instead of Sonam Raghuvanshi, Siya Goyal has done the feat, she has been in a relationship with her boyfriend for 1 year.

घटना के संबंध में सामने आई जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी के 26 वर्षीय बेटे केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 18 जून को लोहागढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में गिरने वाली यह घटना दुर्घटना नहीं, बल्कि उनकी मंगेतर सिया गोयल (20 वर्ष) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22 वर्ष) द्वारा रची गई एक पूर्व-नियोजित हत्या थी।आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआत में मंगेतर ने पुलिस को बताया था कि तेज हवाओं के बीच तस्वीरें खींचते समय केतन का पैर फिसल गया और वह 400 फुट गहरी खाई में गिर गए। जांच में सामने आया कि केतन मंगेतर और उसके प्रेमी के रिश्ते के बीच बाधा बन रहे थे, जिसके चलते दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। घटना के 4 दिन पहले भी आरोपियों ने केतन को इसी किले से धक्का देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन वे नाकाम रहे थे। कुछ समय पहले ही केतन और सिया की शादी तय हुई थी, जिसकी तैयारियों के तहत राजस्थान के उदयपुर में करोड़ों रुपये के महल बुक किए गए थे और मेहमानों के लिए विशेष विमानों की व्यवस्था भी की गई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर दिया गया।