khabarupdateindia

नहाने गए थे सड़क परियोजना के कर्मचारी, 4 में से सिर्फ एक बच्चा जीवित निकाला तालाब से, सीएम ने जताया दुख


रफीक खान
मध्य प्रदेश के खंडवा जिला अंतर्गत ओंकारेश्वर बांध की मुख्य नहर में सड़क परियोजना के तीन कर्मचारी दोस्त नहाने के दौरान बह गए। दूसरी घटना टीकमगढ़ जिले के तालाब में घटित हुई। जहां चार मासूम बच्चे नहाने गए थे, जिनमें तीन की डूब कर मौत हो गई। जबकि एक जीवित बच पाया। पुलिस तथा रेस्क्यू टीम ने दोनों ही घटनाओं में शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनों ही घटनाओं में दुख प्रकट किया है। Road project workers had gone for a bath; only one of the four children was pulled out alive from the pond; CM expressed grief.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ओंकारेश्वर में कोठी हेलीपैड के पीछे बांध की मुख्य नहर में हुई घटना में मृतकों की पहचान सुनील साहू (20 वर्ष - निवासी सीधी, MP), भगवानदास साहू (20 वर्ष - निवासी सीधी, MP) और अनिकेत / नितेश यादव (25 वर्ष - निवासी गोपालगंज, बिहार) के रूप में की गई है। कहा जाता है कि नहाने के दौरान एक युवक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने उतरे दो अन्य साथी भी तेज बहाव और गहराई की चपेट में आ गए। तीनों युवक शाम तक अपने कैंप नहीं लौटे, तो सहकर्मियों ने तलाश शुरू की। नहर किनारे तीनों के कपड़े और अन्य सामान मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों के शव नहर से बाहर निकाल लिए हैं। इसी तरह टीकमगढ़ में गुरुवार की दोपहर को लगभग दीपेश पुत्र दशरथ अहिरवार 10 वर्ष, प्रिंस पुत्र राजेश अहिरवार 10 वर्ष, राज पुत्र दयाराम अहिरवार 10 वर्ष एवं देवेंद्र खंगार 10 वर्ष नहाने के लिए तालाब पर गए हुए थे। गर्मी के कारण यह चारों दोस्त साथ में नहाने के लिए निकले थे। इनमें देवेंद्र को तैरना आने के कारण वह तालाब के अंदर तक जा रहा था, जबकि तीनों दोस्त किनारे पर ही नहा रहे थे। कुछ देर में यह भी आगे जाकर तैरने का प्रयास करने लगे तो एक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक तीनों इसमें समा गए। बताया जा रहा है कि यह सभी प्रतिदिन तैरना सीखने के लिए तालाब जाते थे। घटना के बाद परिवारों और क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया। मुख्यमंत्री ने मृतकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी निर्देश दिए हैं।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia