khabarupdateindia

लड़की सहित क्षेत्रीय लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ, सच्चाई जानने के लिए हर एंगल से की जा रही जांच-पड़ताल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अंतर्गत पवई इलाके में एक 37 वर्षीय आशा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जिस कमरे में आशा कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारा गया, उसी में आरोपी की भी लाश पुलिस ने बरामद की है। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। घटना के वक्त आशा कार्यकर्ता की 17 साल की बेटी घर पर थी, जिसे आरोपी ने घर से बाहर निकाल दिया था। घटना के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। आशा कार्यकर्ता तथा आरोपी की लाश पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दी गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। The police are questioning local residents, including the girl, and are investigating from every angle to uncover the truth.

दिल दहला देने वाली ये घटना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई इलाके में सुन्वाहा के एक किराए के मकान मैं घटित हुई। मृतका की पहचान रजनी शुक्ला के रूप में की गई है, जो इलाके में बतौर आशा कार्यकर्ता तैनात थीं। आरोपी सुरेंद्र उर्फ ​​सीताराम तिवारी उसी गाँव का रहने वाला था। बुधवार को दोपहर में आरोपी घर में घुसा और 17 वर्षीय बेटी को कमरे से बाहर निकालकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। विवाद के बाद उसने आशा कार्यकर्ता के गले और हाथ पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। बाहर मौजूद बेटी कुछ समझ पाती, तब तक मौके पर महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने घबराकर कथित तौर पर सल्फास खा लिया, जिससे उसी कमरे में उसकी भी लाश मिली। घटना की खबर के बाद इलाके में सनसनी व्याप्त हो गई। पुलिस क्षेत्रीय लोगों से दोनों मृतकों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने 17 साल की बेटी से भी पूछताछ की है। पुलिस ने अभी इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया है जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia