सुबह-सुबह करीब 5:30 बजे हुआ हादसा, तड़प-तड़प कर मौत का शिकार हुए मौसी-भांजे समेत 3 लोग, पुलिस कर रही जांच - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 19 June 2026

सुबह-सुबह करीब 5:30 बजे हुआ हादसा, तड़प-तड़प कर मौत का शिकार हुए मौसी-भांजे समेत 3 लोग, पुलिस कर रही जांच


रफीक खान
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में चिचोली मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे का ऐसा वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देता है। दुर्घटना का वीडियो इसलिए क्लियर बना है क्योंकि जिस वाहन से दुर्घटना हुई, उसके सवार इंस्टाग्राम की रील बना रहे थे। सुबह-सुबह करीब 5:30 बजे यह घटना उस समय हुई, जब टवेरा सवार रील बनाने में मस्त थे और सामने से आ रही बाइक सीधे घुस गई। बाइक में सवार एक नाबालिक सहित दो युवकों की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। The accident occurred early in the morning, around 5:30 AM; three people, including an aunt and her nephew, died an agonizing death; the police are investigating.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना सुबह करीब 5.30 बजे टाहली जोड़ की है। वीडियो में टवेरा में सवार एक युवक मोबाइल से इंस्टाग्राम रील बनाता नजर आ रहा है। कुछ सेकेंड बाद सामने से आ रही बाइक सीधे वाहन से टकरा जाती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा टवेरा में घुस गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कपिल बारस्कर (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल खुशी पंडाग्रे (22) और आंचल सेन (23) ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। खुशी और कपिल रिश्ते में मौसी-भांजा थे। पुलिस जांच में ऐसा पता चला है कि खारीढाना निवासी आंचल सेन इंदौर से लौटकर फोरलेन स्थित टाहली जोड़ पर उतरी थीं। उन्हें लेने के लिए उनकी सहेली खुशी पंडाग्रे और भांजा कपिल बारस्कर बाइक से पहुंचे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान टाहली जोड़ के पास उनकी बाइक और टवेरा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी जांच जारी है।