कर्मचारियों के हित में नेतागिरी का ढोंग करने वाली नेत्री की करतूत, शिक्षक से एरियर्स की राशि निकलवाने मांगी रिश्वत - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 19 June 2026

कर्मचारियों के हित में नेतागिरी का ढोंग करने वाली नेत्री की करतूत, शिक्षक से एरियर्स की राशि निकलवाने मांगी रिश्वत


रफीक खान
कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने का दम भरने वाले मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष का एक शर्मनाक कारनामा सामने आया है। संघ की जिला अध्यक्ष ने अपने ही विभाग के शिक्षक से एरियर्स की राशि निकलवाने के नाम पर ढाई हजार रुपए की रकम वसूल ली। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने मध्य प्रदेश के सागर जिले में पदस्थ नेता मैडम को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विस्तार से जांच की जा रही है। The act of a leader who pretends to be a leader in the interest of the employees, demanded a bribe from a teacher to get his arrears amount withdrawn.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सागर (मप्र) की अध्यक्ष गांधाली कदम सांदिपनी स्कूल सागर में एकाउंटेंट के पद पर पदस्थ हैं। शिकायतकर्ता इसी स्कूल में पदस्थ प्रथम श्रेणी शिक्षक गेंदाराम अहिरवार हैं। उनका कहना है कि मेरी एरियर्स की राशि जो करीब 60 हजार रु. थी। उसे में बीते कई माह से मांग रहा था। मैडम गंधारी इस राशि की एवज में मुझसे 3 हजार रु. मांग रही थी। बाद में वे 2500 रु. मांगने लगी। जिसकी मैंने लोकायुक्त संगठन सागर में विधिवत शिकायत की। नतीजतन ये ट्रेप की कार्रवाई हुई। शिक्षक गेंदाराम का कहना है कि कदम तृतीय वर्ग की लिपिक हैं लेकिन वे इस समय एकाउटेंट का प्रभार देख रहीं थी। गेंदाराम का कहना है कि वर्ष 2021 और उसके बाद के भर्ती शिक्षकों से कदम पे- फिक्सेशन और एरियर्स की एवज में लगातार राशि मांग रही थी, जो मैं देना नहीं चाहता था। शिक्षक गेंदाराम के अनुसार स्कूल में करीब 70 नव शिक्षक हैं। जिन पर उक्त रिश्वत की राशि देने का दबाव बनाया गया। लोकायुक्त पुलिस अन्य पीड़ितों से भी संपर्क कर बयान ले रही है।