रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भेड़ाघाट थाना अंतर्गत कूड़न गांव के पास भेड़ाघाट रोड पर एक तेज रफ्तार हैरियर वाहन ने दो ड्राइवर को मौत की नींद सुला दिया। यह दोनों ही ड्राइवर दोस्त जबलपुर में गाड़ी खड़ी कर अपने गांव लौट रहे थे। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।The incident occurred past midnight near Kudan village on Bhedaghat Road; the two had parked their vehicles and were returning to the village from Jabalpur.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि ग्राम खैरी निवासी नरेश भूमिया (41) और वीरेंद्र भूमिया (40) देर रात जबलपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार हैरियर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में वीरेंद्र भूमिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नरेश भूमिया को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हैरियर कार को जब्त कर लिया। मृतक नरेश और वीरेंद्र दोनों पेशे से निजी वाहन चालक थे और अपने परिवारों का भरण-पोषण करते थे। एक साथ दो कमाऊ सदस्यों की मौत से गांव खैरी में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
.jpg)