घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, सरकार ने एक को किया सस्पेंड, दो को नौकरी से निकाला - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 26 June 2026

घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, सरकार ने एक को किया सस्पेंड, दो को नौकरी से निकाला



रफीक खान
मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हाई टेंशन लाइन में अलग-अलग दो ताजियों के संपर्क में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग करंट से झुलसने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मामूली रूप से छोटे हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया है। मध्य प्रदेश की घटना में बिजली विभाग की लापरवाही पाई जाने पर एक कर्मचारी को सस्पेंड तथा दो कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। The injured were admitted to the Medical College Hospital; the government suspended one person and dismissed two from service.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मध्य प्रदेश में रतलाम जिला अंतर्गत हतनारा गांव, पिपलोदा थाना क्षेत्र में देर रात लगभग 11:15 बजे जुलूस के दौरान ताजिए का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 kV की हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। तार के संपर्क में आते ही ताजिए में तेज करंट फैल गया और उसे हाथों में उठा रहे लोग चपेट में आ गए। घटना में राशिद खान (32 वर्ष), निवासी ग्राम हतनारा, सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन (40 वर्ष), निवासी ग्राम हतनारा, अबरार (25 वर्ष) की मौत हो गई। झुलसे लोगों का उपचार रतलाम मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में जारी है। घायलों में अख्तियार खान, अनस, शकील, रईस, मोहम्मद खान, वाहिद खान, अरबाज खान, इब्राहिम, इरफान, फारूख और रहीम खान सहित कुल 15 लोग शामिल हैं। हादसे को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने लाइनमैन घनश्याम गिर को ड्यूटी के दौरान मौके पर अनुपस्थित रहने और लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। इनका मुख्यालय जावरा नियत किया गया है। लाइनमैन समरथ मकवाना और श्रमिक गोबीलाल को कार्य में गंभीर लापरवाही के चलते इन दोनों को सेवा से पृथक कर दिया। दूसरी घटना उत्तर प्रदेश के एटा में अलीगंज में सामने आई यहां भी एक हाई टेंशन लाइन के संपर्क में ताजिया के आ जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 7 से 9 लोग करंट से झुलसना बताए जा रहे हैं।