रफीक खान
मध्य प्रदेश के रतलाम में बीते दिनों एक सर्राफा कारोबारी के घर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दरअसल एक करोड रुपए की वसूली के लिए यह साजिश बजरंग दल के पूर्व संयोजक द्वारा रची गई थी। 40 लाख रुपए में शूटर्स गैंग को सुपारी दी गई थी। शूटर गैंग का सरगना बजरंग दल का पूर्व संयोजक की है। पुलिस ने एक करोड़ का लेनदेन होने के पहले ही पांच आरोपियों को दबोच लिया है। 2 आरोपी गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। जिनके पैर और हाथों में प्लास्टर बंधा हुआ है। The plan was to extort ₹1 crore; ₹60 lakh were earmarked for the Bajrang Dal leader, while ₹40 lakh were to be given to the shooters.
जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि रतलाम के थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र के सैफी नगर में शुक्रवार दोपहर सराफा कारोबारी के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों पैलेस रोड निवासी 29 वर्षीय भोला पुत्र रामेश्वर पाटीदार, रिटायर्ड कालोनी लक्ष्मणपुरा निवासी 25 वर्षीय विनीत उर्फ चुचू पुत्र महेंद्र सिंह बड़गोतिया, आनंद कालोनी निवासी 24 वर्षीय अजय उर्फ गट्टू पुत्र हरिराम चौहान, रेल नगर निवासी 32 वर्षीय रविन्द्र पुत्र मिथलेश राजन तथा 43 वर्षीय कन्हैया नायक पुत्र हीरालाल को गिरफ्तार किया है। जांच में आया कि फरार आरोपित विनोद उर्फ विनू शर्मा ने एमसीएक्स की एक करोड़ की वसूली के लिए सुपारी लेकर साजिश के साथ घटना को अंजाम दिया। डील एक करोड़ वसूली के बाद उसमें से 40 प्रतिशत यानी 40 लाख रुपये में तय हुई थी। विनू के साथ मामले में गोलू बाबा सहित अन्य आरोपित फरार है। आरोपित भोला और चुचू के पुलिस से बपचकर भागते समय पैर फ्रैक्चर हुए है। विनू शर्मा बजरंग दल का पूर्व विभाग संयोजक रह चुका है। फायरिंग के समय गणेश ज्वेलर्स के संचालक कमल सोनी अपने पुत्र के साथ जावरा गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी मनीषा सोनी, पुत्र अमित सोनी, दिव्यांश सोनी तथा पुत्रवधू मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चेहरे ढके हुए चार बदमाश घर के बाहर पहुंचे। मनीषा सोनी खिड़की के पास खड़ी थीं, तभी एक बदमाश ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया। गोली खिड़की के कांच में लगी, जिससे कांच टूट गया। पूछताछ में सामने आया कि विनोद उर्फ वीनू शर्मा के कहने पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। कमल के पुत्र दिव्यांश सोनी का सरवन निवासी आदित्य सोमानी के साथ शेयर मार्केट एवं एमसीएक्स कारोबार से जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में प्रकरण भी दर्ज कराया गया था। आरोपित आदित्य द्वारा पैसों की वसूली एवं दबाव बनाने के लिए विनोद उर्फ वीनू शर्मा को सुपारी दी थी। इसके बाद वीनू शर्मा ने अपने साथियों के माध्यम से फायरिंग की वारदात करवाई। पुलिस ने पिस्टल, कारतूस व खाली खोखा बरामद किया है।
