रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एसपी ऑफिस पहुंची दो महिलाओं में जमकर गुत्थम गुत्थी हो गई। दोनों ने एक दूसरे को पटक पटक कर पीटा। नाखूनों से नोच लिया और लहू लहान हो गई। दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। एक महिला यूट्यूब पत्रकार बताई जा रही है। They repeatedly slammed and beat each other; the police rushed a bloodied YouTube journalist to the hospital.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दोपहर करीब 1 बजे दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट और हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। जनसुनवाई के दौरान हुई इस घटना में खुद को यूट्यूब पत्रकार बताने वाली विद्या रैकवार और पिंकी नाम की महिला आपस में भिड़ गईं। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़े, धक्का-मुक्की की और एक-दूसरे को जमीन पर पटक दिया। हाथापाई के दौरान नाखून से खरोंच लगने के कारण दोनों महिलाओ के गाल से खून बहने लगा। दोनों के बीच किसी अभद्र टिप्पणी (कमेंट) और पति के इशारे पर हमला करवाने के आरोपों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों को सिविल लाइंस थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच कर रही है। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किस बात पर से दोनों के बीच में गाली गलौज हो रही थी?
