रबड़ी खाने जा रहे थे दोनों युवक, दिल को झकझोर देने वाले हादसे का हुए शिकार, दूसरा युवक गंभीर - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 17 June 2026

रबड़ी खाने जा रहे थे दोनों युवक, दिल को झकझोर देने वाले हादसे का हुए शिकार, दूसरा युवक गंभीर


रफीक खान
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवक पीछे से आ रहे ट्राले की चपेट में आ गए। घटना दिल को झकझोर देने वाली थी। नेशनल हाईवे 52 पर बाइक फिसलने के बाद हुए हादसे में एक युवक का सर फट गया। बॉडी पार्ट्स 20 फीट दूर तक जा बिखर गए। बॉडी पार्ट्स को फावड़ा की मदद से समेटा जा सका। दूसरा युवा गंभीर हालत में है, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। Two youths were on their way to eat Rabri when they met with a heart-wrenching accident; the second youth is in serious condition.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मृतक की पहचान ब्यावरा निवासी प्रेम उर्फ मामा गोस्वामी के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त संजय रजक के साथ बाइक से राजस्थान सीमा की ओर जा रहा था। दोनों को जानकारी मिली थी कि बॉर्डर के पास एक जगह अच्छी रबड़ी मिलती है, इसलिए वे वहां जाने के लिए निकले थे। दोलाज गांव के श्मशान घाट के सामने पहुंचते ही बाइक क्रमांक MP-392H-9793 अचानक असंतुलित होकर फिसल गई। वाहन चला रहा संजय सड़क किनारे जा गिरा, जबकि पीछे बैठा प्रेम हाईवे पर जा पड़ा। इसी दौरान भोजपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि प्रेम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। शव की हालत ऐसी थी कि सामान्य तरीके से उसे उठाना संभव नहीं था। पुलिस और ग्रामीणों ने सड़क पर बिखरे अंगों को फावड़े से एकत्र किया और प्लास्टिक शीट में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए खिलचीपुर अस्पताल भिजवाया।