बदमाशों की गैंग आई और धारदार हथियारों से किया ताबड़तोड़ हमला, एक की चली गई जान और दूसरा भाई गंभीर - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 26 July 2026

बदमाशों की गैंग आई और धारदार हथियारों से किया ताबड़तोड़ हमला, एक की चली गई जान और दूसरा भाई गंभीर


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बाई के बगीचा क्षेत्र में रविवार की शाम एक युवक की हत्या कर दी गई। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बदमाश पहुंचे, विवाद हुआ और फिर मामला खूनी संघर्ष के रूप में सामने आया। ताबड़तोड़ हमले में एक भाई की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक पक्ष की ओर से भी मारपीट हुई या यह नजारा गेंगवार का था? पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया है। दो आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने की भी खबर है। A gang of miscreants arrived and launched a flurry of attacks with sharp-edged weapons; one person lost his life, and the other brother was critically injured.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बाई का बगीचा घमापुर क्षेत्र में रहने वाले विशाल नामक युवक का क्षेत्र के कुछ बदमाशों से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की शाम दोनों ही पक्ष आमने सामने हो गए, जिनके बीच विवाद हो गया, विवाद कुछ ही पल में खूनी संंघर्ष में तब्दील हो गया। सावन सोनकर, रेयांश रैकवार, बल्लू और साहिल ने मिलकर विशाल पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में विशाल के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हमला होते देख भाई बीच बचाव करने आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विशाल को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से ही सावन सोनकर और रेयांश रैकवार को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस निकलवा रही है जो मुकदमे में अहम हिस्सा बन सकते हैं।