कार्यवाहक डीएसपी को भी बनाया नियमित, प्रमोशन में आरक्षण को लेकर विभाग में था तनावपूर्ण माहौल - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 14 July 2026

कार्यवाहक डीएसपी को भी बनाया नियमित, प्रमोशन में आरक्षण को लेकर विभाग में था तनावपूर्ण माहौल


रफीक खान
मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने 374 इंस्पेक्टर्स को डीएसपी के पद पर नियमित पदोन्नति प्रदान की है। पूर्व में जिन इंस्पेक्टर्स को कार्यवाहक डीएसपी बनाया गया था, उन्हें भी नियमित डीएसपी बना दिया गया है। इतनी बड़ी संख्या में जारी पदोन्नति आदेश के पीछे एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि आरक्षण में प्रमोशन को लेकर विभाग में लगातार तनाव पनप रहा था। थोक बंद आदेश के बाद विभाग में खुशी लहर दौड़ पड़ी है। Acting DSP regularized; department had been tense over the issue of reservation in promotions.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि गृह मंत्रालय, वल्लभ भवन से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न संवर्गों के निरीक्षकों को छठे वेतनमान से सातवें वेतनमान के लेवल-12 में पदोन्नत किया गया है। यह आदेश मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में हाल के वर्षों का सबसे बड़ा पदोन्नति आदेश माना जा रहा है। आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (सामान्य शर्तें) नियम, 1961 के तहत पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी। गृह विभाग द्वारा शीघ्र ही इन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना (पोस्टिंग) के आदेश भी जारी किए जाने की संभावना है। पदोन्नति सूची में सबसे अधिक लाभ सामान्य निरीक्षक संवर्ग को मिला है। इस संवर्ग के 261 निरीक्षकों को डीएसपी बनाया गया है। यह कुल पदोन्नत अधिकारियों का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा है। इन अधिकारियों में जिला पुलिस, शहर पुलिस, अपराध शाखा तथा अन्य सामान्य पुलिस इकाइयों में कार्यरत निरीक्षक शामिल हैं।

1 निरीक्षक संवर्ग 261

2 निरीक्षक (विशबल) / कंपनी कमाण्डर 54

3 रक्षित निरीक्षक संवर्ग 30

4 निरीक्षक (विशेष शाखा) 16

5 निरीक्षक (रेडियो) 2

6 निरीक्षक (आर्म्स) कार्यालय अधीक्षक 2

7 निरीक्षक (अंगुली चिन्ह) 2

8 निरीक्षक (शोधलेखक) कार्यालय अधीक्षक 2

9 निरीक्षक (एम) कार्यालय अधीक्षक 2

10 निरीक्षक (फोटो) 1

11 निरीक्षक (ब्यू.डी.) 2

पदोन्नति हुई अधिकारियों के नाम संलग्न आदेश में देखे जा सकते हैं।



O

O