रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित सेंट् एलोयसिस स्कूल में धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर मंगलवार को दोपहर में जमकर हंगामा हुआ। घंटे भर से ज्यादा समय चले हंगामा में पुलिस से भी झड़प हुई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। Hindu employees threatened with dismissal; commotion continued for over an hour.
जानकारी दो बता दो कहा जाता है कि बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता स्कूल परिसर में पहुंच गए और अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान स्कूल में तोड़फोड़ भी की गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्कूल में काम करने वाले हिंदू कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि जो कर्मचारी धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं होते, उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। प्रदर्शनकारियों मैं यह भी दावा किया कि कुछ कर्मचारियों ने इस मामले की शिकायत हिंदू संगठन से की थी। इसके बाद करीब 100 कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल में काम करने वाले सफाई कर्मचारी राजेश कुमार का कहना है कि वह पिछले 12 साल से इस स्कूल में काम कर रहा है। उसका आरोप है कि पिछले तीन महीने से उस पर रोज चर्च जाकर पूजा करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन भी काम पर बुलाया जाता था।
