वरिष्ठ नेताओं की समझाइश को भी नजरअंदाज कर दिया दोनों पक्षों ने, SC-ST की धाराएं भी लगी आरोपियों पर - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 21 July 2026

वरिष्ठ नेताओं की समझाइश को भी नजरअंदाज कर दिया दोनों पक्षों ने, SC-ST की धाराएं भी लगी आरोपियों पर


रफीक खान 
अनुशासनहीनता के लिए हमेशा बदनाम रही कांग्रेस का एक और नज़ारा मध्य प्रदेश में सामने आया है। यहां बैतूल में आयोजित संगठन के सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जमकर लात-घूँसे चल गए। गाली गलौज और अभद्र संवाद के बीच वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हंगामा हुआ। वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और दोनों पक्ष पुलिस थाने जा पहुंचे। पुलिस ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर सहित अनेक लोगों पर प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। आरोपियों पर एससी-एसटी की धाराएं भी लगाई गई है। Both sides ignored the counsel of senior leaders; charges under SC/ST laws were also invoked against the accused.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पहले मामले में आमला निवासी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय पारधी की शिकायत पर पुलिस ने नवनीत मालवीय, पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे, मनोज मालवे और सलमान खान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 18 जुलाई की शाम करीब पांच बजे कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, धक्का दिया, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।वरिष्ठ नेताओं तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किया था। वहीं दूसरे मामले में मनोज मालवे की शिकायत पर पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, विजय पारधी, हर्षवर्धन धोटे और मोनू बड़ोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के अपमान की आशंका के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने उनका गला दबाया, लात-घूंसों से मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी।