रफीक खान
उड़ीसा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन गुरुवार को लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी हुई और फिर सांस लेने के लिए परेशान लोगों ने दौड़ लगा दी। भगदड़ के कारण एक श्रद्धालु की मौत तथा 200 से अधिक के अस्पताल पहुंचने की बात कही जा रही है। भारी बारिश के बीच श्रद्धालु डटे रहे। Chaos ensued after people struggled to breathe due to heavy overcrowding at Bada Danda; devotees stood their ground despite the rain.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को मंदिर से बाहर निकालते समय ग्रैंड रोड पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दम घुटने से एक श्रद्धालु बेहोश हो गया, जिसे तुरंत पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (DHH) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। स्पेशल रेस्क्यू यूनिट (SRU) की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर प्रभावित श्रद्धालुओं को भीड़ से निकाला और उन्हें पुरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। स्थानीय प्रशासन ने ग्रैंड रोड पर भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और इमरजेंसी मेडिकल टीमें तैनात कर दी हैं। रथ यात्रा के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने पुरी में भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं। आवास एवं शहरी विकास विभाग ने पुरी नगर निगम (PMC) के साथ मिलकर 24 घंटे अलर्ट टीमें तैनात की हैं। पिछले 24 घंटों में पुरी में करीब 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात प्रभावित हुआ।
