रफीक खान
शुक्रवार को सुबह-सुबह 7:00 बजे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक ट्रेन ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। घटना में जहां वेन चकनाचूर हो ही गई, वही 2 छात्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर रेलवे तथा प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। The railway crossing gate was opened after one train passed but was not closed for the passage of a second train; a committee has been constituted to investigate the incident.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि यह हादसा मुर्शिदाबाद के बहरामपुर इलाके में सुबह 7 बजे हुआ, जब छात्रों को ले जा रही एक स्कूल वैन को करनासुबर्णा रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रेन ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग खुली हुई थी और जैसे ही स्कूल वैन उसे पार कर रही थी, निमटिता-कटवा पैसेंजर ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। अप-लाइन की ट्रेन के गुजरने तक क्रॉसिंग गेट बंद रहा और बाद में उसे खोल दिया गया। हालांकि, बगल की पटरी पर दूसरी ट्रेन के आने के बावजूद इसे दोबारा बंद नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घायल छात्रों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे के मुताबिक छात्रों को स्कूल ले जा रही पूल कार, कटवा से लगभग 48 किलोमीटर दूर करना सुबर्णा स्टेशन के पास लेवल क्रॉसिंग गेट पर रेल लाइन पार कर रही थी, तभी एक लोकल ट्रेन ने गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना को लेकर ढेरों सवाल खड़े हो रहे हैं। इन तमाम कयासों के बीच रेलवे ने कमेटी गठित कर जांच करने के आदेश दे दिए हैं।
