प्लास्टिक या पॉलीमर नोट ओपेसिफाइड पॉलीमर सब्सट्रेट शीट पर किए जाएंगे तैयार, नकल करना होगा मुश्किल - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 17 July 2026

प्लास्टिक या पॉलीमर नोट ओपेसिफाइड पॉलीमर सब्सट्रेट शीट पर किए जाएंगे तैयार, नकल करना होगा मुश्किल


रफीक खान
भारत में नोटों की तब्दीली में जल्द ही एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। भारतीय नोट कागजों की जगह अब प्लास्टिक में प्रिंट होंगे। देश में करेंसी नोटों की सुरक्षा और उनकी उम्र बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्लान किया गया है। केंद्रीय बैंक ने आज नोटों के निर्माण के लिए आवश्यक 'ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीट' की सप्लाई करने वाली कंपनियों से वैश्विक स्तर पर निविदाएँ आमंत्रित की हैं। Plastic or polymer notes will be produced on opacified polymer substrate sheets, making them difficult to counterfeit.

रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि पारंपरिक भारतीय नोट मुख्य रूप से कपास से बने विशेष काग़ज़ पर छापे जाते हैं। इसके विपरीत, प्लास्टिक या पॉलिमर नोट एक विशेष सिंथेटिक प्लास्टिक सामग्री से बने होते हैं। ये नोट छूने और दिखने में काफ़ी हद तक सामान्य नोटों जैसे ही होते हैं, लेकिन इनमें पारदर्शी विंडो और एडवांस होलोग्राफिक फ़ीचर जैसे आधुनिक सुरक्षा उपाय आसानी से शामिल किए जा सकते हैं, जिनकी नकल करना बेहद मुश्किल होता है।

हर साल होता है भारी खर्च

काग़ज़ी नोट पसीने, पानी और रगड़ से जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे आरबीआई को हर साल पुराने नोटों को बदलने और नए नोट छापने पर भारी ख़र्च करना पड़ता है। इसके विपरीत, प्लास्टिक नोट वाटरप्रूफ़ भी होते हैं और आसानी से कटते फटते नहीं।इसके अलावा, इन नोटों में बेहद जटिल सुरक्षा विशेषताएँ होती हैं, जिससे जाली नोट पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सकेगी।

यह है जारी टेंडर

भारतीय रिज़र्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड

नंबर 3 और 4, पहला स्टेज, पहला फेज, बीटीएम लेआउट,

बन्नेरघट्टा रोड, बेंगलुरु-560029, कर्नाटक, भारत

रुचि की अभिव्यक्ति के लिए आमंत्रण

(ईओआई सं. EOI/04/CO/2026-27

दिनांक 17 जुलाई, 2026)

भारतीय रिज़र्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड पात्र, वास्तविक एवं संसाधन-संपन्न बोलीदाताओं से "भारतीय बैंक नोटों की छपाई हेतु उपयुक्त सुरक्षा विशेषताओं से युक्त ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण एवं आपूर्ति" के लिए वैश्विक रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित करता है।

निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरे गए प्रस्ताव भौतिक माध्यम से मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक नोट प्राइवेट लिमिटेड, कॉर्पोरेट कार्यालय, संख्या 3 एवं 4, प्रथम स्टेज, प्रथम फेज, बीटीएम लेआउट, बैनरघट्टा रोड, बेंगलुरु - 560029, भारत के पते पर *18 अगस्त, 2026* को भारतीय मानक समय अनुसार *11:00 बजे* अथवा उससे पूर्व प्रस्तुत किए जाने चाहिए। प्राप्त निविदाएँ *18 अगस्त, 2026* को भारतीय मानक समय अनुसार *11:30 बजे* खोली जाएंगी।
ईओआई दस्तावेज़, पात्रता मानदंड एवं अन्य विवरण के लिए कृपया www.brbnmpl.co.in वेबसाइट देखें। इस ईओआई से संबंधित सभी संशोधन / शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, केवल कंपनी की उपरोक्त वेबसाइट पर ही प्रकाशित किए जाएंगे। अतः इच्छुक बोलीदाताओं से अनुरोध है कि वे किसी भी परिवर्तन / संशोधन की जानकारी हेतु समय-समय पर वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।