बाजार बंद करने वालों का आभार, चकाजाम खुलवाने पर एतराज, कार्यकर्ताओं से कहा- मैं तुम्हारे साथ जेल जाने तैयार - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 16 July 2026

बाजार बंद करने वालों का आभार, चकाजाम खुलवाने पर एतराज, कार्यकर्ताओं से कहा- मैं तुम्हारे साथ जेल जाने तैयार


रफीक खान
मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव के बहाने प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कथित दर्द बार-बार छलक रहा है। इस बार एक जनसभा के दौरान मंच से उनकी चेतावनी दबी हुई चिंगारी की तरह निकली और सीधे कलेक्टर और एसपी पर हमला बोला। उन्होंने शब्दों और वाक्यों को बहुत चतुराई से संभालते हुए दिल की पूरी बातें कह डाली। नरोत्तम ने इस बीच बाजार बंद करने वालों का आभार भी व्यक्त करने में कोई गुरेज नहीं किया। उन्होंने चक्काजाम हटवाने के लिए पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग, अश्रु गैस के गोले डालने पर भी सवाल खड़े कर दिए।Gratitude expressed to those who closed the market; objection raised to the clearing of the road blockade; workers told—"I am ready to go to jail with you."

दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में सभा के दौरान कहा- पुलिस वाले ध्यान से सुनें। मैं इतना कहना चाहता हूं आपने गाड़ियां तोड़ीं, हमारे पास फुटेज हैं। आपको चक्काजाम खुलवाना था, खुलवाते लेकिन गैस के गोले बीजेपी कार्यालय पर क्यों दागे? क्या बिल्डिंग सड़क पर रखी थी? एसपी साहब, मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं। याद रखता हूं। मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं। मेरी आवाज आप तक पहुंचेगी इसीलिए कह रहा हूं कि निर्दोष कार्यकर्ताओं पर केस लगाना, निर्दोषों को पीटना बर्दाश्त नहीं है किसी कीमत पर। बीजेपी के सीनियर लीडर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से कहा, 'किसी की हिम्मत नहीं कि मेरे कार्यकर्ताओं का नुकसान कर दे। अगर नौबत आई तो मैं भी तुम्हारे साथ जेल जाऊंगा।' मिश्रा ने कहा, 'लोग कहने लगे कि आशुतोष ने टिकट काट दिया। उसकी क्षमता है टिकट काटने की? टिकट काटने वाले कोई और हैं। वहां हमें बात करनी है, हम करेंगे। उस दिन आप लोगों की आंखों में आंसू देखकर मैं भी भावुक हो गया था। कुछ लोग कह रहे हैं कि भाजपा से बदला लेना है। अरे भाई... बदला भाजपा से नहीं, कांग्रेस से लेना है। नरोत्तम बोले- लोग कहने लगे कि दादा के आंसू का बदला भाजपा से लेंगे। बदला लेना है कांग्रेस से, कह रहे हो भाजपा से। बदला लेना है पुलिस-प्रशासन से, कह रहे हो आशुतोष से। क्या चल रहा था दिमाग में।