रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में गोहलपुर से खजरी खिरिया बाईपास जाने वाले मार्ग पर आमखेरा के पास चलती कार में हार्ट अटैक से मौत की एक घटना सामने आई है। अपनी स्विफ्ट से जा रहे हाजी बबुआ कुरैशी के सीने में दर्द हुआ, उन्होंने ड्राइविंग से नियंत्रण खो दिया और कार नाले में जा घुसी। कार में बैठा उनका नौकर कोई मदद नहीं कर पाया। जब तक कार को निकाला जाता और बबुआ कुरैशी को इलाज के लिए पहुंचाया जाता, तब तक उनकी मौत हो गई।Stricken by sudden chest pain, the driver lost control and the car plunged into a drain; the attendant accompanying him was unable to help.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतक की पहचान हनुमानताल स्थित कसाई मंडी निवासी 55 वर्षीय बबुआ हाजी के रूप में हुई है। वह अपनी कार एमपी 20 सीबी 7666 से कहीं जा रहे थे इसी दौरान अमखेरा रोड पर अचानक हार्ट अटैक आने से कार पर उनका नियंत्रण खो गया और वाहन नाले में जा गिरा। सूचना मिलते ही गोहलपुर पुलिस मौके पर पहुंची बाद में क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही उपरांत मृतक के शव को परिजनों को सुपर्द कर दिया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर अधिक ट्रैफिक नहीं था, जिससे कोई अन्य व्यक्ति हादसे की चपेट में नहीं आया। कार के नाले में गिरते ही राहगीर मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालकर तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
