PHQ अटैक किए गए आईपीएस अधिकारी की जांच भी की जाएगी, मध्य प्रदेश सरकार ने घोर उल्लंघन माना - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 19 July 2026

PHQ अटैक किए गए आईपीएस अधिकारी की जांच भी की जाएगी, मध्य प्रदेश सरकार ने घोर उल्लंघन माना


रफीक खान
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बतौर पुलिस अधीक्षक पदस्थ रहे मनोहर सिंह मंडलोई को उनके पद से हटकर पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने वीवीआईपी सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरतते हुए नियमों का घोर उल्लंघन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिछले दिनों आगमन के दौरान उनसे पुलिस कंट्रोल रूम की नई बिल्डिंग का लोकार्पण करने के लिए स्कूली बच्चों से काफिले को रुकवा दिया गया। मुख्यमंत्री सहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को यह काफी नागवार गुजरा। राजनीतिक चालों के चलते इसे निश्चित प्रोटोकॉल का उल्लंघन मानते हुए आईपीएस अधिकारी मंडलोई पर कार्रवाई की गई है। आदेश में तीन पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। PHQ: The IPS officer who was👏 attacked will also face an inquiry; the Madhya Pradesh government has termed the incident a gross violation.

ऐसा कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई है, जिसमें एसपी ने नियमों को ताक पर रखकर मुख्यमंत्री के काफिले को बीच रास्ते में रुकवा दिया था। बीते शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड की ओर जा रहा था, सभी पुलिस अधीक्षक ने उसे रुकवा दिया। एसपी मंडलोई पर नए पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण कराने की जिद में काफिले को रुकवाने का आरोप है, जिसके दौरान स्कूली बच्चों को सुरक्षा घेरे के सामने खड़ा किया गया था।

किसे कहां भेजा गया

1. श्री मनोहर सिंह मण्डलोई, भापुसे 2012 - जो अभी तक टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें अब पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

2. श्री सुधीर कुमार अग्रवाल, भापुसे 2016 - श्योपुर के पुलिस अधीक्षक रहे अग्रवाल को अब टीकमगढ़ जिले की कमान सौंपी गई है।

3. श्री मोती उर रहमान, भापुसे 2018 - रीवा में 9वीं वाहिनी वि.स.बल के सेनानी के पद पर तैनात रहमान को अब श्योपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। विस्तृत जानकारी आदेश में देखी जा सकती है।