सुदामा खाड़े मुख्यमंत्री के सचिव होंगे, लक्ष्यकार को बनाया इंदौर का संभाग आयुक्त, शहडोल-अनूपपुर में भी बदलाव - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 25 July 2026

सुदामा खाड़े मुख्यमंत्री के सचिव होंगे, लक्ष्यकार को बनाया इंदौर का संभाग आयुक्त, शहडोल-अनूपपुर में भी बदलाव


रफीक खान
अनुराग जैन के स्थान पर अशोक वर्णवाल के मुख्य सचिव बनने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने 20 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। जनवरी 2027 में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारी के लिए नीरज मंडलोई को उद्योग और एमएसएमई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, भास्कर लक्षकार को इंदौर संभाग का आयुक्त और अजय कटसेरिया को रतलाम कलेक्टर बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस सुदाम खाड़े को मुख्यमंत्री के सचिव बने हैं। आधा दर्जन जिलों में कलेक्टर बदल दिए गए हैं।Sudama Khade to be the Chief Minister's Secretary; Lakshkar appointed Divisional Commissioner of Indore; changes also made in Shahdol-Anuppur.

मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को देर रात आदेश क्रमांक ई-1/110/2026/5/एक जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार में बड़े बदलाव किए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल द्वारा जारी किया गया।

वरिष्ठ स्तर पर प्रमुख नियुक्तियां

1. 1992 बैच के श्री के. सी. गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया। इसके साथ ही उन्हें अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग विभाग और अपर मुख्य सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

2. 1995 बैच के श्री सचिन सिन्हा को RCVP नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के महानिदेशक के पद से हटाकर अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है।

3. 1997 बैच के श्री राघवेंद्र कुमार सिंह औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग से हटकर अब प्रमुख सचिव, वन विभाग और प्रमुख सचिव, आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

4. 2000 बैच के श्री संदीप यादव वन विभाग और प्रवासी भारतीय विभाग से हटकर प्रमुख सचिव, जल संसाधन विभाग और प्रमुख सचिव, प्रवासी भारतीय विभाग अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

5. 1993 बैच के श्री नीरज मंडलोई को अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग के प्रभार से मुक्त किया गया। अब वे अपने वर्तमान पद के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग और अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

6. 1997 बैच के श्री मनीष सिंह को प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा गया।

7. 1999 बैच के डॉ. ई. रमेश कुमार को राजस्व, पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त-घुमंतू जनजाति विभाग के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से प्रमुख सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग, उपाध्यक्ष NVDA और प्रबंध संचालक, नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी का प्रभार दिया गया।

सचिव और आयुक्त स्तर के बदलाव

- 2004 बैच के श्री जॉन किंसली ए. को सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग और सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला।
- 2006 बैच के डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े इंदौर संभाग आयुक्त से हटकर सचिव, मुख्यमंत्री बनाए गए।
- 2010 बैच के श्री भास्कर लक्छकार खाद्य विभाग से हटकर आयुक्त, इंदौर संभाग और आयुक्त फील्ड, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण बने।

6 जिलों के कलेक्टर बदले

सरकार ने 6 जिलों में नए कलेक्टर पदस्थ किए हैं:

1. मंदसौर - सुश्री अदिति गर्ग को हटाकर श्री दिव्यांक सिंह को कलेक्टर बनाया गया। अदिति गर्ग अब भोपाल में खाद्य विभाग में वीसीए-सह-आयुक्त-सह-संचालक और उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार देखेंगी।
2. आगर-मालवा - श्रीमती प्रीति यादव को हटाकर डॉ. शेर सिंह मीना को कलेक्टर बनाया गया। प्रीति यादव अब इंदौर में MP औद्योगिक विकास निगम की कार्यकारी संचालक होंगी।
3. शहडोल - श्री केदार सिंह की जगह सुश्री मिशा सिंह को शहडोल का कलेक्टर बनाया गया। मिशा सिंह पहले रतलाम कलेक्टर थीं।
4. रतलाम - सुश्री मिशा सिंह की जगह श्री अजय कटेसरिया को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया। वे GAD में अपर सचिव और कर्मचारी चयन मंडल के संचालक थे।
5. खरगोन - मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव रहे श्री गुरु प्रसाद को खरगोन का कलेक्टर बनाया गया।
6. अनूपपुर - श्री हर्षल पंचोली को हटाकर श्री रिषिकांत झा को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया। हर्षल पंचोली अब EPCO भोपाल के कार्यकारी संचालक होंगे।

अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं

- 2012 बैच के श्री कुमार पुरुषोत्तम को अपर सचिव, मुख्यमंत्री और प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार।
- 2012 बैच के श्री केदार सिंह शहडोल कलेक्टर से हटकर अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग।
- 2018 बैच के श्री सिद्धार्थ जैन CEO जिला पंचायत इंदौर से उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय।
- 2019 बैच के श्री हिमांशु प्रजापति MPIDC इंदौर से हटकर CEO जिला पंचायत इंदौर।