पुलिस और पड़ोसियों को फोन करके बुलाया, मदद के शोर में भागने को मजबूर हुए नकाबपोश बदमाश, CC टीवी फुटेज की जांच - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 6 July 2026

पुलिस और पड़ोसियों को फोन करके बुलाया, मदद के शोर में भागने को मजबूर हुए नकाबपोश बदमाश, CC टीवी फुटेज की जांच


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में ग्वारीघाट थाना अंतर्गत पॉश इलाका रिलायबल कॉलोनी में बीती देर रात नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक डॉक्टर के घर डकैती के लिए हमला बोल दिया। घर का गेट खोलकर बदमाश अंदर दाखिल हुए लेकिन डिजिटल लॉक उनके काम में बाधा बन गया। बदमाश डिजिटल लॉक नहीं तोड़ पाए और इस बीच घर में मौजूद डॉक्टर की नींद खुल गई। डॉक्टर ने शोर तो किया ही साथ में पुलिस तथा पड़ोसियों को भी फोन पर मदद के लिए बुला लिया। हालत यह बने कि नकाबपोश बदमाश भागने को मजबूर हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पतासाजी कर रही है। The police and neighbors were summoned via phone calls; the masked miscreants were forced to flee amidst the commotion raised for help; CCTV footage is being examined.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि एक निजी चिकित्सालय में सेवाएं दे रहे डॉ. विपिन अग्रवाल रात के समय अपने परिजनों के साथ सो रहे थे। तभी रात करीब दो बजे उन्हें घर के बाहर कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने तुरंत सतर्क होकर अपने शयनकक्ष की खिड़की से बाहर झांका, तो उन्हें घर का लोहे का मुख्य प्रवेश द्वार खुला हुआ नजर आया। इसके बाद जब वह स्थिति का जायजा लेने बालकनी में आए, तो उन्होंने देखा कि उनके पड़ोसी के घर का दरवाजा भी खुला है। बालकनी से नीचे की तरफ गौर किया, तो उन्हें एक संदिग्ध युवक चेहरे पर सफेद रंग का कपड़ा लपेटे और हाथ में लोहे का हथियार लिए सड़क पर पहरा देता हुआ दिखाई दिया। वहीं उसके तीन अन्य साथी मुख्य द्वार को लोहे के औजारों से तोड़ने की पुरजोर कोशिश कर रहे थे। डॉक्टर अग्रवाल द्वारा दिखाई गई सजगता और सतर्कता के चलते बदमाश भाग निकले, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।