परखच्चे उड़े, वाहन से उचट कर कई फुट दूर जा गिरे सवार, इलाज कराने जा रहे थे, 5 की मौके पर 1 की अस्पताल में मौत - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 7 July 2026

परखच्चे उड़े, वाहन से उचट कर कई फुट दूर जा गिरे सवार, इलाज कराने जा रहे थे, 5 की मौके पर 1 की अस्पताल में मौत


रफीक खान
मध्य प्रदेश के राजगढ़ से आस्टा जा रहे बोलेरो सवार नौ लोग भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक ट्रक की टक्कर के बाद 9 में से पांच सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छठवें की अस्पताल में मौत हुई। दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग कई फुट दूर जा कर गिरे। पुलिस ने मृतकों के शव जिला अस्पताल पहुंचा दिए हैं, जिनका अभी मंगलवार को सुबह 10:00 बजे के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। The vehicle was reduced to a mangled wreck, and the occupants were flung several feet away; they were on their way to seek medical treatment when the accident occurred—five died on the spot, and one passed away in the hospital.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। तीन लोग वाहन से करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरे, जबकि चालक सहित कई लोग बोलेरो में फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। सभी राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव के निवासी थे और इलाज कराने आष्टा जा रहे थे। मृतकों और घायलों में राजाराम सुंदर (45), भगवान (50), इंदर सिंह (55), राधेश्याम (38), बनेसिंह (22), गुलाबचंद (30), हेमराज (25), देवीराम (60) और अमरसिंह (45) शामिल हैं।