प्रेम प्रसंग के चलते हुआ विवाद, पल भर में ही खून से रंग गया किचन, घटना के बाद लोग छलकते जाम छोड़कर भागे - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 15 August 2026

प्रेम प्रसंग के चलते हुआ विवाद, पल भर में ही खून से रंग गया किचन, घटना के बाद लोग छलकते जाम छोड़कर भागे


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में आईएसबीटी दीनदयाल चौक के समीप स्थित महफिल बार एंड रेस्टोरेंट में एक वेटर ने लेडी कुक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद लोग छलकते हुए जाम छोड़कर भाग खड़े हुए। आनन फानन में लेडी कुक को पास की ही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग के बीच हुआ आपसी विवाद कारण बताया जा रहा है। A dispute over a romantic affair turned violent; the kitchen was instantly stained with blood, and people fled the scene, abandoning their drinks.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि गोहलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीनदयाल चौक के पास स्थित महफिल बार एंड रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात को, साथ काम करने वाले एक युवक ने 20 वर्षीय युवती मुस्कान चौधरी की चाकू मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में आपसी विवाद और प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मुस्कान चौधरी पिछले 2 सालों से बार के किचन में काम करती थीं। आरोपी पवन बर्मन (पवन वर्मा), जो उसी बार में कुक/वेटर का काम करता था। शाम के वक्त दोनों के बीच पहले भी कहासुनी हुई थी जिसे शांत करा दिया गया था, लेकिन बाद में फिर से तीखी बहस के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल हालत में साथी कर्मचारियों द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोहलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़कर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।