रफीक खान
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर एक ऐसी दर्दनाक घटना घटित हो गई, जिससे माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा के अध्यनरत छात्र को कथित तौर पर संचालक द्वारा छुट्टी होने के बाद दोबारा घर से बुलाया गया और उसे छत के ऊपर राष्ट्रध्वज लगाने का निर्देश दिया। स्कूल संचालक के कहने पर छात्र झंडा लगाने के लिए छत के ऊपर पहुंचा लेकिन वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। School authorities summoned the student back despite it being a holiday; he was studying in Class 11, and his parents are inconsolable.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दतिया जिले में लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल की छत पर तिरंगा झंडा लगाते समय 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 11वीं के छात्र राज कुशवाह की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राज कुशवाह (ग्राम जोनिया निवासी) कक्षा 11वीं का छात्र था और स्कूल संचालक के मकान में किराए पर रहता था। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद राज घर चला गया था। स्कूल संचालक नंदकिशोर कुशवाह ने उसे वापस बुलाया और छत पर झंडा लगाने को कहा। लोहे के पाइप से झंडा लगाते समय छत के ऊपर गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया, जिससे छात्र को जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही झुलस गया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत जानकारी नहीं दी और घटना को करीब एक से डेढ़ घंटे तक छिपाए रखा। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
