3 आरोपी पहले से ही बस में सवार थे, एक ने बस रुकवाई, 2 ने मामूली हमला किया और नगद व सोना-चांदी ले उड़े - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 14 August 2026

3 आरोपी पहले से ही बस में सवार थे, एक ने बस रुकवाई, 2 ने मामूली हमला किया और नगद व सोना-चांदी ले उड़े


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक चलती बस को रुकवा कर डकैती जैसी संगीन वारदात को अंजाम दिया गया है। डकैती भी लाखों में नहीं, बल्कि पूरे साढ़े 7 करोड रुपए की है। इस घटना के बाद जिले में सनसनी व्याप्त हो गई। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस को ड्राइवर से लेकर डकैती का शिकार हुए सर्राफा कारोबारी तक पर संदेह हो रहा है। Three accused were already on board the bus; one had the bus stopped, while two carried out a minor assault and fled with cash as well as gold and silver.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि रतलाम में गुरुवार 13 अगस्त 2026 की रात को उज्जैन के बड़नगर से लौट रहे सर्राफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया से चलती बस को रुकवाकर लगभग 5 किलो सोने के जेवरात और नकदी से भरा बैग लूट लिया गया। लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।घटना बिलपांक थाना क्षेत्र के रेन फंटा के पास इंदौर-रतलाम फोरलेन की है। पुलिस इस सनसनीखेज वारदात को सुनियोजित रेकी और संदिग्ध मानकर विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। गुरुवार रात करीब 9:15 बजे, यह बस जब बिलपांक थाना क्षेत्र के रेन फंटा के पास पहुंची तभी वारदात को अंजाम दिया गया। बड़नगर से कुछ संदिग्ध बस में सवार हुए थे,जो अलग-अलग सीटों पर बैठे थे। रात को जब बस रेन फंटा के पास पहुंची, तो ड्राइवर के पास बैठे एक ने बस रुकवाई। बस रुकते ही पीछे बैठे अन्य बदमाशों ने व्यापारी का जेवरात से भरा बैग छीना और सड़क पर खड़े बाइक सवार साथियों के साथ फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में करीब 5 बदमाश शामिल थे। पुलिस के एफएसएल, बीडीएस सहित सभी स्क्वाड अलर्ट मोड पर पड़ताल कर रहे हैं।