कुटने-पिटने के बावजूद मरी नहीं माँ की ममता, जबलपुर के एक वीडियो ने पहले किया आक्रोशित और अब नि:शब्द - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 11 August 2026

कुटने-पिटने के बावजूद मरी नहीं माँ की ममता, जबलपुर के एक वीडियो ने पहले किया आक्रोशित और अब नि:शब्द


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में तीन दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक नौजवान कपूत अपनी 75 साल की बूढी मां को जमकर पीट रहा था। घसीट रहा था। क्षेत्रीय लोगों ने बूढी मां को बचा लिया और वायरल वीडियो के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत भी की। पुलिस ने मामले को संवेदनशील माना। काफी तलाश के बाद कपूत दबोच लिया गया। घटना का दूसरा पहलू मां की ममता के साथ लहराते हुए ऐसा सामने आया, जिसे सुनकर कहा ही नहीं जा सकता। बूढी मां सीधे थाने जा पहुंची और टीआई के सामने हाथ जोड़कर कार्रवाई न करने की गुहार करने लगी।A mother's love endured despite the beatings; a video from Jabalpur first sparked outrage and has now left everyone speechless.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जबलपुर के रांझी क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मित्रा विश्वकर्मा को उनके शराबी कपूत राजू विश्वकर्मा द्वारा बीच सड़क पर घसीटकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस के सामने आने पर खुद बुजुर्ग मां ने बेटे के खिलाफ कार्रवाई से इनकार करते हुए उसका बचाव किया और कहा कि उसके हाथ-पैर नहीं टूटे हैं। वह अपने बेटे के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस अभी आरोपी युवक को हिरासत में रखे हुए हैं और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है ताकि वह भविष्य में मां की जान का खतरा न बन सके।