शिवसेना नेता की पिस्टल से चली गोली, घायलों को पहुंचा गया अस्पताल, पुलिस और आईबी के अधिकारी कर रहे पूछताछ - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 16 August 2026

शिवसेना नेता की पिस्टल से चली गोली, घायलों को पहुंचा गया अस्पताल, पुलिस और आईबी के अधिकारी कर रहे पूछताछ


रफीक खान
वाराणसी के एयरपोर्ट पर रविवार को पिस्टल चल गई। फायरिंग में दो कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। यह घटना उस वक्त हुई, जब लाइसेंसी पिस्तौल की जांच पड़ताल की जा रही थी। ऑल इंडिया लाइसेंस वाले असलहा को लेकर शिवसेना के नेता जा रहे थे। उनके साथ पत्नी भी थी। पुलिस ने शिवसेना नेता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस तथा आईबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। A shot was fired from a Shiv Sena leader's pistol; the injured were taken to the hospital, and police and IB officials are conducting questioning.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान कमलेश राय की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस गोलीबारी में एयरपोर्ट के दो स्टाफ घायल हुए हैं। एक महिला कर्मचारी के पैर में गोली लगी है, जबकि एक पुरुष स्टाफ के हाथ को गोली छूकर निकल गई। दोनों को उपचार के लिए कबीर चौराहा मंडलीय अस्पताल भेजा गया है। कमलेश राय एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए सुबह करीब पौने दस बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत पायलट केबिन में सील किया जाना था। इस दौरान असलहे की मैगजीन को अलग करना आवश्यक होता है। कमलेश राय पिस्टल की मैगजीन निकालते समय ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई। सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एलआईयू और आईबी की टीम भी उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि आजमगढ़ जिले के रामगढ़ निवासी होटल व्यवसाई कमलेश राय अपनी पत्नी सुषमा राय के साथ जा रहे थे। उनका आल इंडिया लाइसेंस ले जाने का परमिट है। उन्होंने इसकी उद्घोषणा भी की है। असलहा चेक कराने के दौरान ऐक्सिडेंटल एक गोली चली है। आरोपी कमलेश राय आजमगढ़ निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई के मरोल क्षेत्र में दो होटल के मालिक हैं। वह शिवसेना से चार बार नगर सेवक रह चुके हैं और उनकी पत्नी भी दो बार नगर सेवक रह चुकी हैं। अब उनका बेटा भी राजनीति में सक्रिय है। पहले वह एक सुरक्षा एजेंसी चलाते थे, लेकिन शिवसेना में विभाजन के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वर्तमान में वह शिवसेना के नाथ शिंदे गुट में उपनेता के रूप में कार्यरत हैं।