रफीक खान
पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में कॉकरोच जनता पार्टी CJP के एक कार्यकर्ता के पिता पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। हथियारबंदी लोगों ने जमकर मारपीट की। गंभीर अवस्था में कार्यकर्ता के पिता को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी BJP पर हमले का आरोप लगाया है। यह हमला स्कूल ठीक करो अभियान के बदले में किया गया है। कार्यकर्ता के पिता स्कूल की बदहाली को उजागर करने के लिए आवाज उठा रहे थे और उन्होंने स्कूल पहुंच कर जायजा भी लिया। पुलिस ने प्रकरण FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Armed men attacked a house at night; victim died in hospital; volunteer accuses BJP.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बांकुरा जिले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की कथित हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में मौत हो गई है। CJP का आरोप है कि अब्दुल द्वारा एक सरकारी स्कूल की बदहाली का मुद्दा उठाने के कारण उन पर और उनके परिवार पर यह जानलेवा हमला किया गया। CJP कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज ने अपने गांव करिसुंडा के एक स्थानीय सरकारी स्कूल का दौरा किया था। वह पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'स्कूल ठीक करो' शिक्षा ऑडिट अभियान के तहत स्कूल की बुनियादी सुविधाओं और बदहाली का जायजा ले रहे थे। आरोप है कि स्कूल प्रशासन द्वारा स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सूचित करने के बाद, उसी शाम करीब 8:30 बजे हथियारबंद लोग अब्दुल के घर में घुस गए। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए अब्दुल के पिता मफीक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरव दास ने इस हमले के पीछे भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका के नेतृत्व में एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने और न्याय की मांग के लिए बंगाल जा रहा है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दर्ज प्राथमिकी (FIR) में आरोपियों की पहचान किसी पार्टी कार्यकर्ता के रूप में नहीं, बल्कि अज्ञात अपराधियों के तौर पर की गई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, मामले में नामजद 5 मुख्य आरोपियों में से 3 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।
