रफीक खान
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बीती रात एक हृदय विदारक हादसा हो गया। बहन के घर बाइक पर सवार होकर जा रहे दो सगे भाइयों के साथ मामा की भी मौत हो गई। मामा 19 साल का युवा था, जबकि दोनों सगे भाइयों की उम्र मात्र 5 और 7 वर्ष थी। नदी के ऊपर बने रिपटा क्रॉस करने के दौरान यह घटना घटित हुई। रिपटा के ऊपर पानी बह रहा था, उसे मामा ने नजरअंदाज किया और बाइक को निकालने की कोशिश की। इस दुस्साहस में बाइक फिसल गई और तीनों पानी के बहाव में बह गए। रात j से लेकर अभी तक चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में एक बच्चे की लाश मिल पाई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार कोशिश में लगी हुई है। थी three of them were on their way to a birthday party at a sister's house when they recklessly attempted to cross, ignoring the water flowing over the causeway.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मैहर जिले की अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। घटना में विराज कुशवाहा (उम्र 7 वर्ष), सगा भाई सार्थक कुशवाहा (उम्र 5 वर्ष), सगा भाई, अंकुल कुशवाहा (उम्र 19 वर्ष) पानी में लापता हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के यहाँ बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और SDRF तथा NDRF की टीमों को राहत व तलाश कार्य के लिए लगाया गया। एक बच्चे का शव मिल चुका है और बाकी की तलाश जारी है।
.jpg)