मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सिंधिया समर्थक भाजपा नेता गुरमुख करोसिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दो युवतियों से संबंधित है। वीडियो में आपत्तिजनक तथा लेनदेन की बातें सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद अपनी सफाई में भारतीय जनता पार्टी के नेताजी रो-रो कर अपने दर्द को बयां कर रहे हैं। उनका आरोप है कि काजल नाम की एक युवती पर उन्होंने करोड़ों रुपए खर्च कर डाले लेकिन उन्हें धोखा मिला और अब जान का खतरा भी हो गया है। पुलिस मामले की जांच करने में लग गई है। Video goes viral on social media featuring objectionable content and talk of financial transactions; the politician, in his defense, tearfully claims he is being framed.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि वीडियो में वे रोते हुए यह कहते दिख रहे हैं कि "अगर मैं मरता हूँ या मेरे को कुछ होता है, तो उसकी जिम्मेदार ये दोनों महिलाएं होंगी।" उन्होंने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है और उन्हें नुकसान पहुँचाने की कोशिश की है। वीडियो वायरल होने के बाद, भाजपा नेता गुरमुख करोसिया ने खुद सामने आकर इसे राजनीतिक विरोधियों की एक सोची-समझी साजिश बताया है, जिसका उद्देश्य उनकी छवि को खराब करना है। यह भी दावा है कि वीडियो काफी पुराना है। उनका मोबाइल एक टेबल पर छूट गया था, जिसका फायदा उठाकर किसी ने उनके फोन से यह पुराना वीडियो निकाला और सोशल मीडिया पर लीक कर दिया। सरकारी विभाग में ठेकेदारी तथा अन्य कारोबार करने वाले सिंधिया समर्थक भाजपा नेता गुरमुख ने एक अन्य महिला का भी नाम वीडियो में लिया है, जो कथित तौर पर बिजली विभाग में पदस्थ बताई जा रही है। करीब 4 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में भाजपा नेता ने दावा किया है कि इन दोनों महिलाओं ने मिलकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। भाजपा नेता ग्वालियर से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी तक में रह चुके हैं।
