आधी रात को काला जादू, हलचल हुई तो क्षेत्रीय लोग जा पहुंचे, 4 युवकों में से एक दबोचा गया, फिर खुला राज - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 13 August 2026

आधी रात को काला जादू, हलचल हुई तो क्षेत्रीय लोग जा पहुंचे, 4 युवकों में से एक दबोचा गया, फिर खुला राज


रफीक खान
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अपने तरह का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां चार युवकों ने अपने रिश्तेदार साथी को जमानत दिलाने के लिए तंत्र-मंत्र की साधना का रास्ता अपना लिया। एक तथाकथित वीडियो देखने के बाद चारों युवक आधी रात को शमशान घाट जा पहुंचे और वहां उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस (मुख्य न्यायाधीश) रमेश सिन्हा की फोटो रखकर काला जादू जैसा कारनामा शुरू कर दिया। तेज आवाजों के साथ होने वाली हलचल से गहरी नींद में सो रहे क्षेत्रीय नागरिक जागे और वहां पहुंचे। इस दौरान तंत्र-मंत्र कर रहे चार में से तीन युवक भागने में कामयाब हो गए, जबकि चौथा दबोच लिया गया। पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। Black magic at midnight; locals rushed to the scene upon hearing a commotion, apprehended one of the four youths, and the secret was revealed.

जानकारी मुताबिक कहा जाता है कि यह मामला बिलासपुर जिले के देवरी गांव का मुक्तिधाम/श्मशान घाट, का बताया जा रहा है। श्मशान घाट में मृत मछली, नींबू, सिंदूर और अन्य पूजन सामग्री के साथ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की फोटो, जेल में बंद रिश्तेदार प्रियंशु बोले और एक अन्य व्यक्ति (चाकूबाजी के मामले के पीड़ित) की तस्वीरें बरामद हुईं। ग्रामीणों ने जब आधी रात को श्मशान में संदिग्ध हलचल देखी तो वे वहां पहुंचे। तीन युवक मौके से भाग निकले, लेकिन ऋषिकेश कुमार नामक एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि उसका रिश्तेदार तथा अभिन्न मित्र प्रियंशु बोले एक 'चाकूबाजी' के मामले में गिरफ्तार होकर जेल में है। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर किसी तथाकथित तांत्रिक का एक वीडियो देखा था, जिसमें यह दावा किया गया था कि श्मशान घाट में विशेष अनुष्ठान और जज की तस्वीर पर टोटका करने से अदालती कार्यवाही प्रभावित होती है और जमानत आसानी से मिल जाती है। कानूनी व्यवस्था और प्रक्रियाओं के तहत मिलने वाली जमानत हासिल करने के लिए गुमराह फरार युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।